भारत के 130 करोड़ से ज्यादा की आबादी का देश है जो चीन की जनसंख्या के बाद दूसरा सर्वाधिक आबादी वाला देश है चीन की अधिनायकवाद सोचने पूरी दुनिया को त्रस्त कर रखा है सारी दुनिया युद्ध के मुहाने पर बैठी हुई है किसी भी वक्त भयानक युद्ध शुरू हो सकता है जो विनाशकारी और प्रलयंकारी होगा चीन की सोच के बारे में यदि गहनता से अध्ययन किया जाए तो पता लगेगा की जनसंख्या बढ़ने के दबाव से उसे निरंकुश और अत्याचारी बना दिया है अपने जनता के लिए संसाधनों का जितना कोई बड़ी बात है लेकिन दूसरे देशों पर आक्रमण करके उनकी जमीन को हथियाना एक विनाशकारी सोच है यदि एक देश भी युद्ध में संलग्न होता है तो अन्य सहयोगी देश या दुश्मन देश को भी उस में कूदने का मौका मिल जाता है जो प्रलयंकारी हो सकता है दुनिया में परमाणु बमों का जखीरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है समय के साथ विध्वंस कारी हथियारों की होड़ दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही है यदि यही हाल रहा तो दुनिया अपने विनाश के लिए ही हथियार बना रही है सिर्फ एक चिंगारी की जरूरत है और पूरे विश्व के अंदर ऐसा भयंकर विस्फोट होगा कि सभी देश किसी ना किसी रूप से प्रभावित भी होंगी और शिकार भी होंगे